लगातार हो रही बारिश से नदियां उफान पर, मंडराया बाढ़ का खतरा!

SHARE:

रिपोर्ट: ऋषिकेश कुमार

नालंदा। पिछले 5 दिनों से नालंदा में हो रही लगातार बारिश से पंचाने नदी समेत जिले के कई नदियां उफान पर है। जिससे बाढ़ का खतरा मंडराने लगा हैं। सबसे ज्यादा खतरा शहरी इलाके के पंचाने नदी में दिखने लगा है। जहां रात से ही बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। जिसके कारण न केवल आसपास के इलाकों के खेतों में लगे फसलों को नुकसान हुआ है। बल्कि शहर के कई इलाकों में भी जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। अगर जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो बिहार शरीफ शहर के कई इलाके बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं। हलाकि मौसम विभाग के द्वारा पूर्व में ही तेज बारिश की आशंका जताते हुए लोगो को अलर्ट किया गया है। वहीं मौसम विभाग के अलर्ट के बाद किसानों की चिंता मकई की फसलों को लेकर बढ़ गयी है। बता दें कि रहुई प्रखंड के कई ऐसे गांव हैं जहां निचले इलाकों में मक्के की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है ।इसके पूर्व हुई अचानक बारिश से मूंग की फसल की बर्बादी के बाद अब मकई के ऊपर भी बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है ।कहा जा सकता है कि एक बार फिर से प्राकृतिक आपदा के सामने किसानों ने घुटने टेक दिये हैं।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें