Search
Close this search box.

मणिपुर में थम नहीं रही हिंसा, गोलीबारी में 9 की मौत, 10 घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट अनमोल कुमार

राजधानी इंफाल में हुई अंधाधुंध फायरिंग

गुवाहाटी : मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी इंफाल में मंगलवार देर रात फिर हिंसा भड़क गई, जिस दौरान अत्याधुनिक राइफलों से जबरदस्त गोलीबारी हुई है। गोली लगने से 9 लोगों की मौत हो गई और 10 घायल भी हुए हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। एसपी के शिवकांता सिंह ने बताया कि इंफाल में बीती रात करीब 10 बजे अंधाधुंध फायरिंग हुई है। काफी देर तक हुई इस गोलीबारी में 9 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही 10 लोग घायल भी हुए हैं। इससे पहले, मणिपुर में चलाए गए अभियान के तहत 1,040 हथियार बरामद किए गए हैं। पिछले दिनों इन हथियारों को उपद्रवियों ने विभिन्न स्थानों से लूट लिया था। इस घटना के अलावा मंगलवार को बिष्णुपुर जिले में भी मंगलवार को हिंसा हुई। यहां फौगाकचाओ इखाई गांव में कुकी समुदाय के लोग मैतेई इलाकों में बंकर बनाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान कुकी लोगों और सुरक्षा बलों के बीच फायरिंग हुई।

।सोमवार रात भी खमेनलोक इलाके में गोलीबारी हुई थी, जिसमें 9 लोग घायल हुए थे। हिंसा के चलते राज्य में इंटरनेट पर 15 जून तक बैन बढ़ा दिया गया। कुछ इलाकों में कर्फ्यू में ढील भी दी गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें