रवि शंकर शर्मा :-
बिग ब्रेकिंग…..
राज्यपाल ने रत्नेश सदा को भेजा पत्र, संतोष सुमन के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री नितीश कुमार इसलिए मेहरबान हुए क्यूंकि रत्नेश सदा भी मांझी समाज से ही आते हैँ, और डैमेज कंट्रोल के मद्देनजर नितीश कुमार ने विधायक रत्नेश सदा को मंत्री मनोनीत किया है, उनका शपथ ग्रहण 16 जून को होगा!
रत्नेश सदा के पिता एक मजदूर रहें हैँ और खुद विधायक बनने से पहले रत्नेश सदा ने लम्बे वक्त तक रिक्शा चलाया है, उनके बारे में कहा जाता है की वे काफ़ी सरल स्वाभाव के हैँ! रत्नेश सदा सुपौल के सोनबरसा से तीसरी बार जदयू की टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बने हैँ, रत्नेश सदा को ये तक पता नहीं था की संतोष सुमन ने इस्तीफा द्वारा इस्तीफा दे दिया गया है, 16 जून को 10 बजे राजभवन में रत्नेश सदा लेगे मंत्री पद की शपथ…इसलिए बाबत राज्यपाल ने उन्हें पत्र भेज़ दिया है!





