पानी भरे गड्ढे में डूबने से युवक की मौत के बाद मचा चित्कार!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार!

बेन थाना क्षेत्र इलाके के मैंजरा पंचायत में पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सूरज कुमार रोजाना अपने घर से बाहर घूमने के लिए निकलता था। मंगलवार को भी सूरज कुमार अपने घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकला,इसी दौरान उसे शौच लग गई और वह पानी भरे गड्ढे किनारे शौच करने के बाद जैसे ही पानी छूने का प्रयास किया सूरज कुमार का पैर फिसल गया और वह पानी भरे गड्ढे में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गयी स्थानीय लोगों ने सूरज कुमार के शव को पानी में तैरता हुआ देखा जिसके बाद उसकी जानकारी बेन थाना पुलिस को दी गई। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है।

बाइट।अशोक कुमार मृतक का चाचा

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment