ऋषिकेश की रिपोर्ट :-
-हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार सुमन का महागठबंधन से मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद राजनीतिक गलियारों की शोरगुल अब नालंदा जिले में भी गूंजने लगी है। तभी तो कभी नीतीश कुमार के करीबी रहे आरसीपी ने रहुई प्रखंड के इतासँग गांव में एक निजी कार्यक्रम के दौरान नीतीश कुमार पर जमकर बरसे। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार कहते हैं कि हम बिहार में 7 दलों की सरकार चला रहे हैं आज डॉक्टर संतोष कुमार सुमन के इस्तीफा देने के बाद स्पष्ट हो गया कि बिहार में किस तरह से महागठबंधन की सरकार चल रही है। आरसीपी सिंह ने कहा कि अगर डॉ संतोष कुमार सुमन इस्तीफा नहीं देते तो उनकी पार्टी का अस्तित्व ही नहीं बचता। नीतीश कुमार ने 2020 के बाद न जाने कितने पार्टियों को मर्जर करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कोई भी दल अगर आपके साथ है अगर उसका सम्मान नहीं किया जाएगा तो कैसे कोई भी पार्टी आपके साथ रहेगी। नीतीश कुमार का व्यवहार महागठबंधन में शामिल सहयोगी दलों से ठीक नहीं है यही कारण है कि महागठबंधन में भी बिखराव हो रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री बनने के रेस के सवाल पर चुटकी लेते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार की तुलना लोमड़ी से किया। आरसीपी सिंह ने कहा की लोमड़ी को अगर अंगूर नहीं मिलता है तो अंगूर खट्टे हो जाते हैं। ठीक उसी तरह से नीतीश कुमार प्रधानमंत्री के उम्मीदवार नहीं है। जनता दल यूनाइटेड का अगर आरजेडी में 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले विलय नहीं हुआ तो इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव में जेडीयू का सूपड़ा साफ हो जाएगा।
बाइट।आरसीपी सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




