पति की आंख पर पट्टी बांध पत्नी के केरोसिन डाल कर जलाया, पत्नी गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी!

मुज़फ़्फ़रपुर

साहेबगंज के देवसर असली गांव में पत्नी ने आंख पर ओढ़नी की पट्टी बांधकर केरोसिन डालकर पति के शरीर में आग लगा दी। पति मौके पर ही जिंदा जलने लगा। उसके चिल्लाने पर गांव व परिवार के लोग दौड़े। उसका एसकेएमसीएच में इलाज चल रहा है।

घायल पति शंभू कुमार (25) के फर्द बयान पर एफआईआर दर्ज कर साहेबगंज थाने की पुलिस ने आरोपित पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में पुलिस ने जेल भेज दिया। घायल शंभू ने पुलिस को बताया है कि 10 जून की रात करीब 10 बजे पत्नी ने कहा कि उसे बाहर शौच के लिए जाना है। अंधेरे के कारण डर लग रहा है, साथ में चलिए। शंभू पत्नी के साथ में चल दिया। पत्नी हाथ में गैलन लिए हुए थी। शंभू को लगा कि गैलन में पानी होगा। लेकिन, गैलन में पानी नहीं केरोसिन था। घर से 100 मीटर दूर बांध पर जाने के बाद पत्नी ने पति से कहा कि आंख बांध देते हैं। इस तरह चालाकी से उसने अपनी ओढ़नी से आंखें बांध दी। इसके बाद गैलन का केरोसिन उसके शरीर पर उड़ेल माचिस ‘जलाकर आग लगा दी। शंभू बुरी तरह जलने लगा तो पत्नी घटनास्थल से भाग कर घर चली आई।

बाइट :- पुलिस/ पीड़ित पति

Join us on:

Leave a Comment