रिपोर्ट – ऋषभ कुमार
वैशाली। महुआ थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर गांव में शराब को लेकर छापेमारी करने गई एएलटीएफ पुलिस के साथ ग्रामीणों ने दुर्व्यवहार किया है। वही पुलिस के राइफल भी छिन ली गई थी जिसको लेकर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। घटना सोमवार की देर शाम की है जहां एएलटीएफ पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर दल बल के साथ महुआ थाना क्षेत्र के अख्त्तियारपुर गांव में एक शराब कारोबारी के ठिकाने पर छापेमारी करने गई।
जहां शराब के साथ एक कारोबारी को भी गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस शराब कारोबारी को लेकर महुआ थाना लौट रही थी इसी दौरान शराब कारोबारी के समर्थकों ने पुलिस वाहन को घेर लिया और पुलिस से धक्का-मुक्की कर घटना को अंजाम दिया था।
घटना की जानकारी मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुमन सुरभ और महुआ थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना के साथ अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने अख्तियारपुर गांव को नाकेबंदी कर छीने गए रायफल को कुछ ही देर बाद बरामद कर लिया। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया की छीने गए रायफल बरामद के बाद पुलिस बदमाशों की पहचान करने में जुट गई है।जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कारवाई की जाएगी।




