अमित कुमार की रिपोर्ट
जदयू द्वारा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के डिग्री को फर्जी बताने के बाद सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पलटवार किया उन्होंने कहा जदयू और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार डर गई है जिसके कारण दाएं बाएं किया जा रहा है उन्होंने कहा कि मेरी डिग्री पर जो सवाल किया जा रहा है वह गलत है उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद उन्हें कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के द्वारा सम्मानित किया गया था जिसकी विस्तृत जानकारी उनके फेसबुक पर डाला हुआ है वही उन्होंने कहा कि जो मेरे नाम के ऊपर सवाल खड़ा किया जा रहा है तो मेरे घर का नाम राकेश कुमार आज भी है इस तरह उन्होंने जदयू के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया बताते चलें कि जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने सम्राट चौधरी की डिग्री और नाम को लेकर बड़ा सवाल खड़ा करते हुए उनकी डिग्री को फर्जी करार दिया है जिसके बाद दोनों ओर से बयानबाजी शुरू हो गई है
बाइट सम्राट चौधरी प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी बिहार




