रिपोर्ट – मनोज कुमार!
नवादा- बेखौफ बदमाशो में रविवार की दिनदहाड़े एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दिया है बताया जाता है नगर थाना क्षेत्र के पटेल नगर स्थित चौधरी मोड़ के पास कुछ बदमाशो ने एक 18 वर्षीय युवक को पीठ पीछे गोली मार दिया गोली पीठ को चीरते हुए सीने से बाहर हो गई है ऐसा प्रतीत होता है गोली काफी करीब से मारा गया होगा बदमाशो ने गोली मार फरार हो गया है स्थानीय परिजनों ने आनन फानन में युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया है जहां की चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया है युवक की पहचान पोस्टमार्टम रोड निवासी राकेश कुमार के पुत्र अमन राज के रूप में हुआ है युवक की मौत बाद परिजनों में कोहराम मंच गया है मृतक के पिता राकेश कुमार ने सुबह किसी काम से घर से निकला था उसके बाद इस मनहूस खबर प्राप्त हुआ है ऐसे घटना बाद मौके पर नगर थाना पुलिस तथा सदर एसडीपीओ उपेंद्र प्रसाद दल बल से पहुंच मामले की तहकीकात में जुट गई है एसडिपियो उपेंद्र प्रसाद ने बताया है कि अमन राज की हत्या आपसी रंजिश में हुआ है अपराधिक अंजाम देने वाले अपराधी की पहचान कर ली गई है गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है गौरतलब है कि हत्या गैंगवार की भी बात आ रही है मृतक बिल्लू चौधरी की समर्थक माना जाता था एक बड़ी वारदात से इंकार नहीं किया जा सकता है




