प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में एक कलयुगी पति ने अपनी पत्नी को पीट-पीटकर गले में फांसी लगाकर हत्या सिर्फ इसलिए कर दिया कि मृतिका महिला 3 बच्ची को जन्म दी थी इसी से नाराज होकर महिला के पति सास, ससुर, देवर, गोतनी, ननंद मिलकर महिला को ससुराल वालों ने पीट-पीटकर और फांसी लगाकर हत्या कर दी। पूरी घटना बलिया थाना क्षेत्र के लखमीनिया गांव की है। बताया जाता है कि नूरजमापुर नया टोला की रहने वाले अभिमन्यु यादव की शादी 7 साल पहले साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बाबूराही गांव निवासी ललिता देवी के साथ हुई थी। शादी के बाद ललिता देवी ने लगातार तीन पुत्रियों को जन्म दिया था जबकि उसे अभी तक पुत्र नहीं हुआ था। मृतिका के मायके वालों का आरोप है महिला को सिर्फ तीन बेटी थी इस वजह से ससुराल वाले लगातार मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। ससुराल वालों ने तीन बेटी होने की वजह से भरण-पोषण के लिए 50 हजार रुपए की मांग पिछले कुछ दिनों से कर रहे थे। 2 दिन पूर्व भी ससुराल वालों ने महिला की बेरहमी से पिटाई की थी जिसके बाद मायके वाले पहुंचे थे और समझौता किया गया था। इस बीच रविवार के अहले सुबह गांव वालों द्वारा सूचना मिली की महिला की हत्या कर दी गई है जिसके बाद मायके वाले लखमीनिया गांव पहुंचे और घटना की सूचना बलिया थाना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पर बलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
बाईट- परिजन




