बेगूसराय- जदयू कार्यकारिणी की बैठक में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का निर्णय!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में जदयू जिला स्तरीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न मिशन 2024 में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना

बेगूसराय में जनतादल यू के कार्यकारिणी की बैठक जिला कार्यालय संपन्न हुआ बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रूदल राय ने किया मुख्य अतिथि प्रमंडलीय प्रभारी मुकेश बिद्यार्थी पार्टी के सभी बिधान सभा प्रभारी ने जिला जदयू कार्यकारणी की बैठक के संबंधित हमारे संवाददाता नेहा कुमारी को जिलाध्यक्ष रूदल राय ने बताया कि आने वाले 2024 के चुनाव में मोदी सरकार को देश की गद्दी से उतार फेकना है देश मे महंगाई चरम सीमा पर है देश के किसान बेहाल है और देश के पहलवानो के साथ अन्याय कर रहा है ,देश में भाजपा सरकार सिर्फ प्रचार कर रहा है।15 जून को बेगूसराय के सभी प्रखंडों के मुख्यालय पर महागठबंधन के द्वारा धरना प्रदर्शन कर देश भाजपा पार्टी ,संबिधान बिरोधी पार्टी ,जुमला पार्टी का पर्दाफाश किया जाएगा ,जिसके लिए प्रखंड प्रभारी नियुक्त किया गया है । प्रमंडल प्रभारी मुकेश बिद्यार्थी नेकार्यकारणी की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जून 10 से 20 जून तक सभी प्रखंडों की कार्यकारिणी की बैठक करना है । 20 से 30जून तक पंचायत अध्यक्ष और पंचायत प्रभारी की बैठक कर पर्चा बितरण कर भाजपा सरकार के द्वारा किये गए कार्यो का पर्दाफाश किया जाएगा ।बैठक को सम्बोधित किये पूर्व मंत्री मंजू वर्मा , प्रदेश महासचिव अमर कुमार सिंह,तेघड़ा विधानसभा प्रभारी जय नाथ ठाकुर , चेरियाबरियारपुर विधानसभा प्रभारी गणेश कानू , बछवाड़ा विधानसभा प्रभारी धीरेन्द्र कु0 सिंह ,मटिहानी विधानसभा प्रभारी रंजीत कुमार मल्लिक ,साहेबपुरकमाल विधानसभा प्रभारी पवन कुमार ,बेगूसराय विधानसभा प्रभारी परशुराम पारस ने जिला कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित किया इस बैठक में उपस्थित जदयू कोषाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह धनकु ,जिला प्रवक्ता अरुण महतो, जिला मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार सिन्हा ,मोनू पटेल ,मो0 सरफराज ,प्रखंड प्रभारी खोदावंदपुर गंगा यादव, समेत जिले के सभी प्रखंड स्तर के पदाधिकारी बैठक में उपस्थित हुए।
बाइट: रुदल राय जिला अध्यक्ष जेडीयू

Join us on:

Leave a Comment