रिपोर्ट – अमित कुमार
पटना राजेन्द्रनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-01 पर चेकिंग डियूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को देखकर एक लड़का भागने लगा।
पकड़ाये लड़के का नियमानुकुल तलासी लिया गया।
जिसके पास से 01 आई फोन एवं 01 एम आई कम्पनी का दोनो मोबाईल बिना सीम का लगा हुआ पाया गया।
विधि-विरुद्ध बालक से नियमानुकुल पूछताछ में आगे बताया गया कि यह मोबाईल चोरी का है।
उक्त विधि-विरुद्ध बालक के निशानदेही पर एक टीम का गठन कर राजेन्द्र स्थित गेस्ट हाउस से छापेमारी कर 6 संदिग्ध लड़को को पकड़ा गया।
पकड़े गये लड़को की बारी-बारी तलाशी ली गई तो रोशन कुमार के पास से 06 व स्कीन मोबाईल एवं दो पिठ्ठु बैग से एटीएम कार्ड, पासबुक ।
वही दूसरे लड़के नीतीस कुमार के पास से 5 टच स्कीन मोबाईल के साथ एक ट्रॉली बैग पकड़ा गया
तीसरा लड़का विक्की कुमार सिंह के पास से 05 टच स्क्रिीन मोबाईल 01 पिठु बैग पकड़ा गया
चौथे लड़के बलिंदर के पास से 05 व स्कीन मोबाईल 01 पिठु बैग
पाचवा विजय शाह के पास से 05 स्कीन टच मोबाईल
छठे लड़के अनिमेष कुमार के पास से 07 स्कीन टच मोबाईल एवं पिठ्ठु बैग पाया गया।
गिरफ्तार 06 अभियुक्तो के द्वारा बताया गया कि हम लोग रेलवे स्टेशनों से यह मोबाईल इत्यादि समान चोरी करके घूम-घूम कर अन्य अनजान जगहो पर जाकर लोगो को प्रति मोबाईल तीन से चाह हजार में बेच देते है।
अभियुक्त रोशन कुमार के पास से पिटु बैग से जो कागजत मिला है उसमें एस०बी०आई का पास बुक/चेक है जिस पर प्रीती कुमारी के नाम का एकाउन्ट नम्बर निर्गत है। उक्त महिला से दूरभाष पर सम्र्पक करने पर बताया गया कि दिनांक 08.06.23 को गाड़ी संख्या 123364 विभूति एक्स० में जसीडिह से प्रयागराज दौरान मेरा बैग गुम हो गया था।
बैग गुम होने की लिखित सूचना जीआरपी० रामबाग प्रयागराज (उत्तरप्रदेश ) को दिये है। इस प्रकार रोशन कुंमार के पास से मिला पिटु बैग उक्त महिला का ही होना पाया गया।
यात्रा के अपराध शैली:- इस गिरोह का सरगना रोशन कुमार है। इनके द्वारा मोबाईल चोरी कर एक जगह इकट्ठा किया जाता है। इसके बाद घूम-घूम कर अन्य अनजान जगहो पर जाकर प्रति मोबाईल तीन से चार हजार में बेचते है। इस प्रकार मोबाईल चोरी करने वाले एक बड़े गिरोह का फर्दाफाश हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्तो का अपराधिक इतिहास के संबंध में स्थानीय थाना से भी समन्वय स्थापित कर जानकारी प्राप्त कि जा रही है एवं इनके गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों का पता लगाया जा रहा है।
पटना से पारस नाथ की खास रिपोर्ट




