समाजसेवी बुद्धदेव सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा –

पटना, 10 जून 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने नालंदा जिले के हरनौत के बबन बिगहा, समनौआ निवासी समाजसेवी बुद्धदेव सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है ।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व0 बुद्धदेव सिंह को सामाजिक कार्यों में गहरी अभिरूचि थी। वे एक मिलनसार व्यक्ति थे। उनसे मेरा व्यक्तिगत संबंध था। उनके निधन से सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Join us on:

Leave a Comment