बढ़ते साइबर अपराध के मद्देनज़र गया में साइबर थाना का शुभारंभ

SHARE:

रिपोर्ट – अभिषेक कुमार

गया- जिले में बढ़ते साइवर क्राइम के रोकथाम के लिए और उसके निष्पादित करने के लिए साइबर थाना का शुभारंभ किया गया है

जिसका उद्घाटन मगध रेंज के आईजी क्षत्रनील सिंह , वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती , नगर पुलिस अधीक्षक हिमांशु , नगर पुलिस उपाधीक्षक पी एन साहू सहित कई पुलिसकर्मी व थानाध्यक्ष शामिल हुए और साइबर थाना का उद्घाटन फीट काटकर किया गया । इस नए साइबर थाना में 8 पुलिस पदाधिकारी को पदस्थापित किया गया है जो सम्पूर्ण जिले में होने वाले साइबर क्राइम के मामलों का निष्पादन करेंगे और आम जनता के बीच मे साइबर क्राइम को लेकर जागरूक करने का भी कार्य करेंगे ।
वंही इस मौके पर मगध रेंज के आईजी ने बताया कि आए दिन साइबर क्राइम का आयाम बढ़ता चला जा रहा है और इसके रोकथम के लिए बहुत जरूरी था कि हमारे पास ऐसी संस्था की जरूरत थी । वंही उन्होंने बताया कि 1390 नम्बर पर अपने साथ हुए साइबर क्राइम की सूचना को दर्ज करना चाहिए ताकि उनकी समस्या का निदान किया जा सके वंही साइबर क्राइम के रोकथाम के लिए हेल्प लाइन नंबर 0631-2221027 जारी किया गया है। जँहा साइबर क्राइम के पीड़ित व्यक्ति के द्वारा मामला को दर्ज कराया जा सकता है, वंही उन्होंने बताया कि आज के युग मे जिस तरह से इंटरनेट , मोबाइल व कंप्यूटर का कार्य हो रहा है और इससे लोगों को साइबर के माध्यम से शिकार बनाया जाता है इसलिए हम मगध के सभी लोगो से अपील करते है कि पूरी साबधानी व सतर्कता के साथ कार्य करे।

बाइट – क्षत्रनील सिंह , मगध रेंज आईजी
रिपोर्ट – अभिषेक कुमार
गया

Join us on:

Leave a Comment