छेड़खानी का विरोध नाबालिग छात्रा को पड़ा भारी,बदमाशों ने पीट पीट कर बर्बर हत्या की!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषभ कुमार

वैशाली। कर्ताहा थाना क्षेत्र के ठेगाडीह गांव में कोचिंग के लिए चचेरी बहन के साथ गई 15 वर्षिय छात्रा को मनचलों ने पीट पीटकर हत्या कर दिया है। बताया गया है कि मृतका अपने घर से डेढ़ KM दूर कोचिंग संस्थान गई थी उसकी बहन घर लौट आयी लेकिन मृतका घर नही लौटीं थी। तभी परिजनों को पता हुआ कि उसके साथ कुछ मनचले मारपीट कर रहे हैं तभी भागे भागे घटना स्थल पहुँचे तो जमीन पर छात्रा पड़ी हुई थी छात्रा के सर से लगातार ब्लडिंग हो रहा था जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले गया था तभी उसकी मौत हो गई। जिसके बाद मृतका के परिजनों ने कर्ताहा थाना को सूचना किया तभी पुलिस पहुंचकर मौके से मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।

मृतक छात्रा कर्ताहा थाना क्षेत्र के भगवान भटौली गांव निवासी नरेश सैनी की 15 वर्षीय पुत्री पुतुल कुमारी बताई गई है जो आठवां की छात्रा थी। गर्मी की छुट्टी होने के कारण छात्रा अपनी चचेरी बहन के साथ कोचिंग पढ़ने गई थी।

मृतक छात्रा के चाचा अजय साहनी ने बताया कि उसके भतीजी चचेरी बहन के साथ कोचिंग करने गई थी। जिसे रास्ते में अमोद सिंह, राजेश सिंह ,अमर सिंह सभी ने मिलकर छात्रा के साथ मारपीट किया है उसने कहा कि पूर्व में छात्रा के साथ छेड़छाड़ किया था जिसको लेकर छात्रा ने अपने घर आकर अपने परिजनों से शिकायत की थी तभी छात्रा के परिजन सभी मनचलों को समझा बुझा किया था। इसी खुन्नस को लेकर सभी ने उसके भतीजी को पीट-पीटकर हत्या कर दिया है सभी आरोपी ठेगाडीह में गांव के रहने वाले हैं।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

इस संबंध में सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि करता हमें एक छात्रा की हत्या करने की बात परिजनों के द्वारा बताया गया है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी मामला स्पष्ट होगा। हाला की घटना को लेकर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

Join us on:

Leave a Comment