रिपोर्ट अनमोल कुमार
NDRF और SDRF की टीम की संयुक्त मशक्कत निरर्थक गया
नासरीगंज (रोहतास) : जिले के अतिमि गांव स्थित नासरीगंज-दाउदनगर सोन पुल के दो पिलरों के बीच एक 12 साल का बच्चे का रेस्क्यू कर लिया गया है। उसको फिलहाल अस्पताल में भर्ती किया गया है। बच्चा 29 घंटे तक दो पिलरों के बीच में फंसा रहा। लगातार प्रयास के बाद बच्चे को निकालकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।म इसके पहले एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने पिलर में छेद कर रंजन को निकाला। पहले रंजन पिलर के अंदर पूरी तरह होश में था। पाइप के सहारे बच्चे को ऑक्सीजन पहुंचाया जा रहा था। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। लोग बच्चे की सलामती की दुआ कर रहे थे।
बच्चे की पहचान खिरियांव गांव निवासी शत्रुघ्न प्रसाद के पुत्र रंजन कुमार के रूप में हुई है। पिता के अनुसार उनका बेटा मानसिक रूप से अस्थिर बताया जा रहा है। बच्चे के मौत के बाद परिजन शोकाकुल है।




