अमित कुमार की रिपोर्ट
भूमि एवं राजस्व सुधार विभाग में लगभग 10101 पद पर बहाली निकाली गई थी अब उसको लेकर के बडा अपडेट सामने आया है।
राजस्व विभाग के मंत्री आलोक कुमार मेहता ने कहा है कि कार्य को गति देने के लिए भारत में पहली बार बिहार में हवाई सर्वेक्षण कराया गया।
अब जिन कर्मचारियों की आवश्यकता है और उसमें हमने 10101 कर्मचारी की वैकेंसी दी। पहले इस वैकेंसी में शिकायत आ रही थी लेकिन उसको कैंसिल किया गया बाद में उसको ऑनलाइन टेस्ट के आधार पर 10101 पद पर बहाली निकाली गई और उसमें जो बहाल होंगे लोग उनको सर्वे के काम में लगाया जाएगा। पूरे बिहार में उनको बहाल किया जाएगा अभी फॉर्म भरा गया है उसका एग्जाम जुलाई माह में ऑनलाइन एग्जाम होगा और जॉइनिंग अगस्त माह में होगी। प्रशिक्षण की प्रक्रिया चलती रहेगी। अगस्त माह से जॉइनिंग के साथ उनकी ट्रेनिंग शुरू हो जाएगी




