बाढ़ के कारण पुलिया ध्वस्त, आवागमन ठप!

SHARE:

रिपोर्ट : अरविंद कुमार

कम्युनिटी किचन की शुरुआत की जाएगी: सीओ

मोतिहारी। पूर्वी चंपारण के केसरिया प्रखंड के गंड़क दियरा क्षेत्र में जलस्तर में वृद्धि होने से प्रखंड के कई गांव बाढ़ से प्रभावित है।वहीं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सामान्य कामकाज पूरी तरह बाधित हो गया है।अप्रत्याशित बाढ़ से सामूहिक विनाश हो सकता है। बताते चलें कि लगातार हुए बारिश व नेपाल से छोड़े गये क्रमश 3 एवं 4 लाख क्यूसेक पानी से प्रखंड के ढेकहां पंचायत के लगभग दसों वार्ड जिसकी आबादी लगभग 15 हजार, कढ़ान पंचायत के भी आंसिक गांव व सुनदरापूर तथा बथना गांव में जल जमाव से बाढ़ की स्थिति बन गई है।जिससे लोग काफी सहमे हुए हैं।हर साल की तरह इस साल असमय जल जमाव से बाढ़ जैसा नजारा दिख रहा है।कई गांवों के कुछ घर घर तो पानी में डुब गई है ।जहां से निकलने के रास्ते में राहगीर काफी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वहीं मझरीया गांव में बाढ़ के पानी के कटाव से गांव में बना पुल ध्वस्त हो गया।जिससे गांव के लोगों के आने जाने का रास्ता बन्द हो गया। वहीं ढेकहां निवासी रामजतन महतो ने बताया कि गांव में बाढ़ का पानी बढ़ने से यह पूल टूटा है।इससे पूर्व के बाढ़ मे भी यही पूल ध्वस्त हुआ था।जिसको मिट्टी व राविश रखकर आने जाने के लिए बनाया गया था।जो इस बार के बाढ़ में पुन: टूट गया। वहीं उन्होंने बताया कि अंचल प्रशासन द्वारा कोई सुविधा अभी तक मुहैया नहीं कराई गई है। वहीं इस संदर्भ में स्थानीय सीओ प्रवीण कुमार सिन्हा ने बताया कि ढेकहां पंचायत में सरकारी दो नाव की तत्कालिक व्यवस्था की गई है। जरुरत पड़ने पर और सुविधाएं बाढ़ क्षेत्र के ग्रामीणों को मुहैया कराई जाएगी।तथा बढ़ते बाढ़ के मद्देनजर कम्युनिटी किचन की भी व्यवस्था शुरु की जाएगी।जिससे गांव के ग्रामीणों व बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत मिल सके।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें