अमित कुमार की रिपोर्ट
बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बार-बार खगड़िया-अगुवानी-सुल्तानगंज निर्माणाधीन पुल के गिरने पर बिहार में सियासत कम होने का नाम नहीं ले रही । एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी बार-बार कह रही है कि बिहार के मुखिया नीतीश कुमार इंजीनियर हैं और उनके इंजीनियर होने का क्या फायदा जब पुल ही गिर जा रहा है ऐसे मुख्यमंत्री को तो हम मेमोरी लॉस मुख्यमंत्री कहते हैं । इसका जवाब देते हैं श्रवण कुमार ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री के बारे में भारतीय जनता पार्टी के बयान वीरों का क्या कहना है । अब तक के इतिहास में जो रेल दुर्घटना उड़ीसा के बालासोर में हुई है वाह सबसे भयावह और दर्दनाक है भारतीय जनता पार्टी के लोग ही कहते हैं , कि देश की बागडोर प्रधानमंत्री के हाथों में सुरक्षित है, और जब भारतीय रेल ही उनके शासनकाल में सुरक्षित नहीं है तब वह क्या कहेंगे ?
वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा हज यात्रियों को बधाई दिए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जिस तरह से सवाल उठाए जा रहे हैं उसका भी जवाब देते हुए बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि हमारे दिलों में सभी धर्म के लिए एक समान श्रद्धा है । चाहे वह हिंदू धर्म को मानने वाले लोग हैं जो मंदिरों में जाकर पूजा करते हैं । या फिर मस्जिदों में जाकर इबादत करते हैं । और तो और गुरुद्वारों और गिरजा घर में भी जाकर पूजा अर्चना करने वालों के लिए हमारे दिलों में एक समान राय और एक समान श्रद्धा है । हमारी पार्टी में वैसे लोग नहीं है जो कहते कुछ और हैं और करते कुछ और हैं ।
बाइट श्रवण कुमार मंत्री बिहार सरकार




