पंकज कुमार जहानाबाद ।।
जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में निपुण बिहार मिशन के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यक्रमों/योजनाओं की सफलता हेतु सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी की बैठक समाहरणालय सभा कक्ष में की गई। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी द्वारा निपुण बिहार के तहत तीन वर्ष से नौ वर्ष के बच्चों के लिए बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान की निर्धारित दक्षताओं पर कार्य प्राथमिकता के आधार पर किये जाने का निदेश दिया गया। उनके द्वारा निदेशित किया गया कि सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में प्रखण्ड स्तर पर निपुण बिहार के तहत् गठित प्रखण्ड FLN कार्यक्रम प्रबंधन ईकाई की नियमित बैठक की जाय एवं विद्यालय अनुश्रवण के क्रम में शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया जाय। इस अवसर पर सेन्ट्रल स्क्वायर फाउण्डेशन के प्रतिनिधि द्वारा भी निपुण के लक्ष्यों से सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को अवगत कराया गया। साथ ही जिला पदाधिकारी द्वारा जन भागीदारी और निपुण बिहार कार्यक्रम के प्रचार प्रसार के बारे में योजना बनाने की चर्चा की गई और दिनांक 10.06.2023 से 16.06.2023 तक प्रखण्डवार होने वाले निपुण बिहार मिशन के तहत् सभी मुखिया के उन्मुखीकरण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक करने का निदेश दिया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग से जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी SSA, जिला के FLN नोडल और सी0एस0एफ0 के प्रतिनिधि उपस्थित थे।




