रिपोर्ट – अभिषेक कुमार
गया शहर के सिविल लाइन थाना के समीप स्थित प्रभावती अस्पताल में बरगद का लगे पेड़ का सातवां जन्मदिन केक काटकर और मिठाई खिलाकर मनाया गया। यह बरगद पेड़ का जन्मदिवस संतोष कुमार छोटे के द्वारा केक काटकर और मिठाई बांटकर मनाया जाता हैं। इस मौके पर बरगद के पेड़ को बैलून से सजाया गया था। इस मौके पर संतोष कुमार छोटे ने बताया कि यह पेड़ वर्ष 5 जून 2016 को मेरे द्वारा लगाया गया था जिसका हरेक साल केक काटकर जन्मदिन मनाते आ रहे हैं। इस पेड़ को इतना प्यार करते हैं कि आज तक किसी ने इस पर एक भी खरोंच नहीं आने दिया। साथ ही वहां मौजूद सभी लोगों ने पेड़ लगाने का संकल्प लिया है।




