रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार
राजद ने भी केंद्र की बीजेपी सरकार को घेरने के लिए मुद्दे लेकर जनता के बीच जाने का किया आह्वान,,
पार्टी के युवा इकाई के द्वारा विभिन्न मुद्दों को लेकर किया गया एक दिवसीय धरना,,
_संपूर्ण क्रांति दिवस पर भारत सरकार से जातीय जनगणना की मांग एवम नई शिक्षा नीति व बेकाबू महंगाई के विरोध में युवा राजद द्वारा मोतिहारी कचहरी चौक पर एक दिवसीय धरना दिया गया। इस दौरान राजद के जिलाध्यक्ष सह विधायक मनोज यादव ने भोजपुरिया अंदाज में भाजपा पर खूब हमला बोला।उन्होंने कहा कि किस तरह से केंद्र सरकार आम लोगो के ऊपर बढ़ती महंगाई को थोपा जा रहा है साथ ही बिहार सरकार द्वारा कराए जा रहें जातीय जनगणना का विरोध किया गया उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि आप जनता के बीच में जाकर भाजपा के गलत नीतियों के बारे में जनता को अवगत कराइए साथ ही उन्हें जागरूक करने का काम कीजिए।
भाषण :—– मनोज यादव विधायक सह जिलाध्यक्ष राजद मोतिहारी




