राजद ने केंद्र सरकार के विरुद्ध दिया महाधरना!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

सम्पूर्ण क्रांति दिवस पर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जातीय जनगणना, नई शिक्षा नीति एवं बढ़ती महंगाई सहित जनसरोकार के मुद्दों को लेकर युवा राजद जहानाबाद जिला इकाई द्वारा जिला मुख्यालय पर महाधरना का आयोजन किया गया है! महाधरना का अध्यक्षता युवा राजद प्रदेश सचिव अभिषेक रंजन उर्फ सोनू यादव के द्वारा किया गया l जैसा की आप सब जानते हैं कि हमारे देश में विगत 8 बर्षों में भाजपा की सरकार ने पिछड़ों, दलितों एवं वंचितों के हितों पर प्रहार किया है, महंगाई चरम पर है, गरीब मर रहा है, शिक्षा का उसी तरह से बंटाधार कर दिया है! नयी शिक्षा नीति आने से सबसे ज्यादा नुकसान ओबीसी, एस. सी, एस. टी और वंचित समाज के छात्रों की होगी! उसी तरह साजिश के तहत जातीय जनगणना को हर संभव रोकने का प्रयास किया ताकि सामंतवाद वर्चस्व बना रहे! हर स्तर पर चाहे शिक्षा हो, महंगाई हो बेरोजगारी हो केंद्र की मोदी सरकार पूरी तरह से फेल है I अंत में महामहिम राष्ट्रपति महोदय को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौपा गया I
इस महाधरना को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय जनता दल के जिला प्रवक्ता डॉ शशि रंजन उर्फ पप्पू यादव, युवा राजद मीडिया प्रभारी ब्रजेश राज, जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र यादव, प्रदेश महासचिव संजय यादव, मिथिलेश यादव, शारीक फतह, गोपाल पासवान,अनिल यादव, मंजू यादव,संतोष यादव, पप्पू दास, बब्लू गोप, अंकित विद्यार्थि, उदय यादव, अमरजीत छोटू, गिरिजेश कुमार, मनीष कुमार, अंजनी कुमार, रोहित कुमार, प्रशांत कुमार, साकेत यादव एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए I

Join us on:

Leave a Comment