2024 में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी : केंद्रीय मंत्री भानू प्रताप सिंह वर्मा

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी

लोकेशन/मुजफ्फरपुर

एंकर : भाजपा के चल रहे देशव्यापी कार्यक्रम महाजनसंपर्क अभियान के तहत सोमवार को जिला भाजपा की संयुक्त मोर्चा सम्मेलन आहूत की गई है. इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय राज्य मंत्री सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भानू प्रताप सिंह वर्मा पहुंचे.

केंद्रीय मंत्री भानू प्रताप सिंह बर्मा ने कहा की भाजपा हमेशा से आगामी चुनाव की तैयारी में जुट जाती है. वही मीडिया से बातचीत में कहा की धारा 370 हो या राम मंदिर हो चाहे CAA कानून हो भाजपा ने सभी वादों को पूरा किया. वही उन्होंने साफ तौर पर कहा की 2024 में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी और पीएम नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे.

बाइट:- भानू प्रताप सिंह वर्मा केंद्रीय मंत्री

Join us on:

Leave a Comment