बेखौफ़ अपराधियों ने तलाशी के दौरान थानेदार को मार दी गोली, हालत नाजुक!

SHARE:

रिपोर्ट – आकाश कुमार, पूर्णियाँ!

पूर्णिया में बेखौफ अपराधियों ने तलाशी के क्रम में रविवार देर रात करीब 11 बजे मधुबनी टीओपी थानाध्यक्ष मनीष चंद्र यादव को गोली मार दी। अपराधियों ने थानाध्यक्ष पर एक गोली दागी जो उनके कमर में जा लगी है। घटना को दो पल्सर बाइक सवार अपराधियों ने अंजाम दिया और फरार हो गए। वहीं अपराधियों की गोली से जख्मी मधुबनी टीओपी थानाध्यक्ष को आनन -फानन में मैक्स 7 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। एसपी आमिर जावेद ने बताया है कि गोली चलाने वाले ये अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने निकले थे। बेखौफ अपराधियों ने समूचे घटनाक्रम को फोर्ड कंपनी चौक के पास अंजाम दिया है।

घटना के संबंध में सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि
थानाध्यक्ष मधुबनी टीओपी और अपर थानाध्यक्ष मरंगा को फोन पर गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुछ अपराधी किसी बड़ी अप्रिय घटना को अंजाम देने के लिए फोर्ड कंपनी चौक पर इकट्ठा हुए हैं। अपराधियों की रेकी करने के उद्देश्य से थानाध्यक्ष सिविल गाड़ी में निकले। इस दौरान बताए गए स्थल फोर्ड कंपनी चौक पर थानाध्यक्ष मनीष चंद्र यादव को दो पल्सर मोटरसाइकिल संदिग्ध लगे। जिसके बाद उन्होंने दोनों संदिग्ध मोटरसाइकिल को रुकने के लिए कहा। हालांकि तभी बाइक के पिछे बैठे मोटर साइकिल सवार बदमाशों ने पिस्टल निकालकर मधुबनी टीओपी थानाध्यक्ष मनीष चंद्र यादव पर सीधे गोली दाग दी। ये गोली मधुबनी टीओपी थानाध्यक्ष को जा लगी।
वहीं घटना को अंजाम देते ही बेखौफ बदमाश मौके से फरार हो गए।

घटनाक्रम के फौरन बाद थानाध्यक्ष को आनन -फानन में शहर के होप रोड़ स्थित max7 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे आईसीयू में हैं। और उनकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है।
वहीं बेखौफ बदमाशों की धड़पकड़ के लिए जिले के सारे बॉर्डर को सील कर दिया गया है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें