रिपोर्ट – संतोष तिवारी
आज दिनांक 05/06/2023 को क्षेत्रक मुख्यालय,सशस्त्र सीमा बल मुजफ्फरपुर में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस 2023 के उपलक्ष्य पर वृहत पैमाने में वृक्षारोपण का कार्यक्रम चलाया गया जिसमे क्षेत्रक मुख्यालय,सशस्त्र सीमा बल मुजफ्फरपुर के सभी अधिकारियों व बलकर्मियो के द्वारा पौधा लगाया गया | साथ ही साथ उप महानिरीक्षक महोदय द्वारा सभी कार्मिकों को पर्यावरण को साफ़ और स्वच्छ रखने के लिए प्रतिज्ञा दिलाई गयी | महोदय ने बताया की पर्यावरण की सुरक्षा हमारी नैतिक जिम्मेदारी है अतः हम सभी मिलकर पर्यावरण स्वच्छ रखे तथा हम हमारे परिवार , मित्रों और आसपास के लोगो को भी पर्यावरण के अनुकूल आदतों और व्यवहार के महत्त्व के विषय में सतत रूप से प्रेरित करें |




