मांगलिक कार्यक्रम में सोनपुर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

छपरा जिले के सोनपुर अनुमंडल के बरबट्टा में राजा साहब के नाम से मशहूर स्वर्गीय लग्न देव सिंह के पौत्र व वरिय अधिवक्ता ओम कुमार सिंह के पुत्र इंजीनियर राजकुमार सिंह के तिलकोत्सव कार्यक्रम में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल राजद के विधान पार्षद सह बिस्कोमान चेयरमैन डॉक्टर सुनील कुमार सिंह बिहार सरकार में विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री सुमित कुमार सिंह समेत गणमान्य लोगों का आगमन हुआ. इस अवसर पर कुवर दिप कुमार सिंह, युवराज सिंह ऋतुराज सिंह रुद्र प्रताप सिंह समेत कई गणमान्य उपस्थित थे सर्व विदित हो कि सोनपुर के मेले के इतिहास के साथ राजा साहब स्वर्गीय लगन देव सिंह के परिवार का इतिहास जुड़ा हुआ है। लग्न देव बाबू के अथक प्रयास से ही संपूर्ण का विकास संभव हो पाया इनके ही निजी जमीन में सोनपुर स्टेशन डीआरएम ऑफिस समेत कई महत्वपूर्ण कार्यालयों का निर्माण हुआ। बिहार सरकार में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री सुमित कुमार सिंह की शादी लगन देव बाबू की पोती सपना सिंह से हुई है। सुमित कुमार सिंह सारण जिले के प्रभारी मंत्री भी है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें