बेलगाम कार ने माँ बेटी को कुचला, दोनों की दर्दनाक मौत!

SHARE:

रिपोर्ट – प्रशांत कुमार!

बेगूसराय में तेज रफ्तार कार ने एनएच पार कर रही एक मां बेटी को कुचल दिया जिससे मां बेटी दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । घटना से नाराज लोगों ने एनएच 31 को जाम कर हंगामा किया। पूरी घटना बलिया थाना क्षेत्र के बड़ी बलिया के पास विश्वकर्मा चौक के निकट एनएच 31 की है। बताया जाता है कि साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी ललित पंडित की 25 वर्षीय पत्नी आशा कुमारी अपनी 8 साल की बेटी मौसम कुमारी के साथ बड़ी बलिया के सिराजा गांव मायके जा रही थी। आशा कुमारी अपनी बेटी के साथ साहेबपुर कमाल में टेंपो पर सवार हुई और बड़ी बलिया में टेंपो से उतरी। टैंपू से उतरने के बाद दोनों मां बेटी एनएच पार कर रही थी तभी तेज रफ्तार कार ने दोनों मां बेटी को कुचलते हुए फरार हो गया। इस घटना में दोनों मां बेटी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए और आक्रोशित होकर सड़क को जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची है और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है ।घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टैंपू से उतरने के बाद मां बेटी एनएच पार कर रही थी तभी तेज रफ्तार वाहन ने उसे कुचलते हुए फरार हो गया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और सभी का रो रो कर बुरा हाल है।
बाईट- स्थानीय निवासी
बाईट- धीरज कुमार, स्थानीय निवासी

Join us on:

Leave a Comment