माँ ने दो बेटी को पिलाया जहर, खुद भी पिया, माँ और एक बेटी की मौत

SHARE:

रिपोर्ट – प्रशांत कुमार!

बेगूसराय से दिल दहला देने वाली बड़ी खबर आ रही है। एक महिला ने अपने दो बेटियों के साथ जहर खिलाने के बाद खुद ही जहर खा लिया जिससे महिला और एक बेटी की मौत हो गई जबकि एक बेटी को गंभीर हालत में सदर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। दरअसल पूरी घटना घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के दनियालपुर नया टोला गांव की है। बताया जाता है दिवाकर महतो की 35 वर्षीय पत्नी विभा कुमारी अपनी 9 साल की बेटी रूपा कुमारी और 7 साल की बेटी अंजली कुमारी को ठंडा में जहर मिलाकर पिला दिया और खुद भी पी लिया। जहर पीने ने मां वीभा देवी और रूपा कुमारी की घर में ही मौत हो गई और अंजली कुमारी गंभीर रूप से घर में ही पड़ी थी। आस-पड़ोस के लोगों ने जब तीनों को घर में बेहोश देखा तब जाकर घटना की जानकारी गांव वालों को मिली। घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस मौके पर पहुंची ओर तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जहां डॉक्टरों ने मां बेटी को मृत घोषित कर दिया है जबकि एक बेटी को नाजुक हालत में भर्ती किया गया है। विभा कुमारी ने जहर अपने बच्चों को और खुद क्यों खाई या स्पष्ट नहीं हो पाया है। विभा कुमारी का पति दिवाकर महतो बंगलौर में रहकर मजदूरी का काम करता है स्थानीय लोगों की मानें तो पारिवारिक विवाद या आर्थिक तंगी की वजह से महिला ने अपने बच्चों के साथ जहर खाया होगा। फिलहाल पुलिस घटना की सूचना मृतिका के पति को दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।


बाईट- स्थानीय निवासी
बाईट- स्थानीय निवासी
बाइट – चौकीदार

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें