कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
अवसान गांव के पास पलटा पिकअप, सात लोग गंभीर रूप से घायल
कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के अवसान गांव के पास एक पिकअप पलट गया। इस घटना में पिकअप में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गयी। घटना के बाद आसपास रहे लोग मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा घायलों को अस्पताल में भरती कर इलाज किया जा रहा है। सड़क हादसे में जो सात लोग घायल हुए हैं उसमें चैनपुर थानाक्षेत्र के रघुवीरगढ़ गांव के रहनेवाले स्व रामचंद्र सिंह की पत्नी चंदा देवी, जगदीश सिंह की पत्नी मनोरमा देवी, राजेश धोबी की पत्नी ललिता देवी, मुकेश सिंह की पत्नी फूलवंती देवी, दुखी धोबी की पत्नी विमला देवी, प्रमोद सिंह की पत्नी चंचल देवी और प्रमोद सिंह का 10 वर्षीय बेटा अमर कुमार है। बता दें कि भगवानपुर प्रखंड में अवस्थित मुडेश्वरी माता मंदिर से शादी संपन्न कर लौट रही पिकअप अवसान गांव के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया और इस घटना में उसमें सवार एक बच्चे सहित सात महिलाएं घायल गम्भीर रूप से घायल हो गयी।




