रिपोर्ट – आशुतोष पांडेय
राष्ट्रीय लोक जनता दल का एक दिवसीय बैठक सह सम्मान समारोह का आयोजन धोबी घटवा मोड़ यादव कंपलेक्स में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रोहित कुशवाहा और संचालन पंकज सिंह कुशवाहा ने किया। बैठक में नव मनोनीत प्रदेश पदाधिकारियों का फूल माला एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिला कमेटी एवं प्रखंड कमेटी पंचायत कमेटी बहुत जल्दी गठित कर लिया जाएगा। निर्णय लिया गया कि जुलाई महीने में जिला सम्मेलन किया जाएगा। नव मनोनीत पदाधिकारियों में सम्मानित होने वाले प्रदेश महासचिव संजय मेहता प्रदेश महासचिव प्रवीण सिंह प्रदेश महासचिव संतोष चंद्रवंशी, प्रदेश महासचिव राजेश कुशवाहा लल्लन कुशवाहा प्रदेश सचिव प्रदेश सचिव सिद्धेश्वर सिद्धेश्वर सिंह, युवा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह कुशवाहा युवा प्रदेश सचिव अंकित राय युवा जिला अध्यक्ष सुबोध केसरी एवं पार्टी के जिला अध्यक्ष रोहित कुशवाहा को भी सम्मानित किया गया। जिला अध्यक्ष रोहित कुशवाहा ने कहा कि जिला कमेटी सभी वर्गों का समीकरण मिलाकर गठित होगी और पार्टी के प्रदेश महासचिव संजय मेहता ने कहा कि राष्ट्रीय लोक जनता दल आने वाले समय में बिहार की नंबर वन की पार्टी होंगी। एवं राष्ट्रीय जनता दल जिस गठबंधन में साथ रहेगी उसी गठबंधन की सरकार होगी देश और प्रदेश में। प्रदेश उपाध्यक्ष जगह कुशवाहा ने कहा कि सभी वर्गों को लेकर समीकरण देखते हुए जिले की वी कमेटी बनेगी।जनहित के मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय लोक जनता दल अग्रसर रहेगी।बैठक में प्रवीण कुमार सिंह,राजेश कुशवाहा,ललन कुशवाहा,सीधेश्वर सिंह,सुबोध कुमार,राजेंद्र यादव,संतोष चंद्रवंशी, सुनील पाठक, अंकित राय,हरेंद्र कुमार,चंद्रवंशी,आलोक वर्मा,सुधीर मिश्रा,अमरेंद्र मोहन पाठक,मनीष कुमार,मनीष चंद्रवंशी,अमित सम्राट, कार्तिक पांडे,नितीश कुशवाहा, सतेंद्र सिंह,कुशवाहा, चंदन कुशवाहा, राजेश सिंह कुशवाहा, मनोज,कृष्णा कुशवाहा,सत्येंद्र शर्मा,मनोज कुमार,शुभम कुशवाहा, मोनू चंद्रवंशी,राहुल कुमार,उपस्थित रहे।




