अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे राजद विधायक मुकेश रोशन, सीएम को सूबे में भ्रष्टाचार के लिए बताया जिम्मेदार!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

सीएम नीतीश को सूबे में भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदार बताया

पटना : बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन की तीन मुख्य पार्टियां जदयू, राजद और कांग्रेस के बीच लग रहा है सबकुछ सही नहीं चल रहा है। कांग्रेस नेता कन्हैया के कार्यक्रम से तेजस्वी की दूरी बनाने के बाद अब जदयू और राजद के बीच तनातनी की खबरें सामने आ रही हैं।हाजीपुर में राजद विधायक मुकेश रौशन ने कानून व्यवस्था को लेकर नीतीश कुमार को निशाने पर ले लिया और धरना पर बैठ गए। महुआ से राजद विधायक मुकेश रौशन ने पुलिस महकमे में भ्रष्टाचार और शराबबंदी को लेकर नीतीश सरकार पर हमला बोला है। वो लगातार सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ आरोप लगाते नजर आते हैं, जबकि उनकी पार्टी राजद राज्य की सत्ता में भागीदार है। विधायक मुकेश रौशन पुलिस महकमे में भ्रष्टाचार, शराब तस्करी और बालू के अवैध कारोबार को लेकर सड़क पर उतर गए और धरने पर बैठ गए। उन्होंने सीधे तौर पर इसके लिए नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहरा दिया, क्योंकि गृह विभाग मुख्यमंत्री के पास ही है। मुकेश रौशन ने आरोप लगाया की पुलिस भ्रष्ट है और पुलिसवाले शराब का कारोबार चलाते हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार सोशल मीडिया पर अपनी ही सरकार और पुलिस पर गंभीर लगाने के बाद विधायक रौशन विरोध-प्रदर्शन करते हुए डीएम कार्यालय पहुंच गए। वो सरकार और पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठ गए। उन्होंने SHO पर शराब बिकवाने और जमीन माफियाओं से सांठ-गांठ रखने का आरोप लगाया। विधायक द्वारा पुलिस पर आरोप लगाए जाने के बाद वैशाली के एसपी रवि रंजन ने आरोपों की जांच करने का आश्वासन दिया है।

Join us on:

Leave a Comment