पति के अवैध सम्बन्ध का विरोध करने पर पति ने पत्नी को मारा चाकू

SHARE:

रुपेश कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद. दाउदनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में पति के अवैध सम्बन्ध को लेकर पति ने अपने ही पत्नी को चाकू से गोद दिया जिससे पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना के बाद घायल अवस्था मे पत्नी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. वैसे घटना के बाद से पति फरार हो गया है. सदर अस्पताल में इलाज करा रही पति के द्वारा चाकू से घायल हुई महिला की पहचान निशा सिंह के रूप में कि गयी है. सदर अस्पताल में शुक्रवार को इलाज करा रही निशा सिंह ने बताया कि उसका पति भाड़े पर स्कार्पियो चलता है. जिसका सम्बन्ध अपने ही छोटे भाई की पत्नी से है. क्योकि उसके छोटे भाई की पूर्व में ही मौत हो चुकी है. बार बार उसके साथ अवैध सम्बन्ध को लेकर घर मे मारपीट की घटना होते रही है. लेकिन उसके आदत में किसी भी प्रकार का कोई परिवर्तन नही हुआ. ऐसी स्थिति में एक वर्ष पूर्व वह अपने पति को छोड़कर अपने मायके देव प्रखंड के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के खरकनी गांव में रहने लगी. गुरुवार को उसका पति खरकनी गया और साढ़े चार वर्ष के बच्चे को परिजनों व पत्नी से बिना कुछ बताए ले गया. बेटे को ले जाने के बाद वह अपने भाई अभिषेक के साथ ससुराल पहुंची और बच्चे की मांग की. जिसको लेकर विवाद बढा और देवरानी तथा पति ने मिलकर चाकी तथा डंडे से हमला कर दिया. इस हादसे में वह घायल हो गयी. पति ने धमकी दिया की तुम कही भी जाओ कुछ होनेवाला नही है. दो बीघा जमीन बेचकर केस लड़ लेंगे.

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें