दहेज के लिये बेगूसराय में नवविवाहिता की फाँसी लगाकर हत्या!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में एक नवविवाहिता को दरिंदा पति ने फांसी लगाकर मौत का घाट उतार दिया है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के मानो पुर गांव की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि भगवानपुर थाना क्षेत्र के मानोपुर गांव निवासी टुनटुन सहनी की 22 वर्षीय पुत्री रवीना कुमारी की शादी 2 वर्ष पूर्व बीरपुर थाना क्षेत्र के गारा बदिया गांव गांव निवासी हीरालाल सहनी के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी हुई थी शादी के बाद से ही दहेज को लेकर लगातार पति पत्नी में झगड़ा और मारपीट हुआ करता था उसी को लेकर कलयोगी पति ने अपनी ही पति को गले में फंदा लगाकर घर के छत से लटका कर हत्या कर दिया है। दरअसल मृतिका रवीना कुमारी अपने पति के साथ 2 दिन पहले अपने मायके आई थी बीती रात पति पत्नी और 4 महीने के बच्चे खाना खाकर सो गया था देर रात पति ने अपने पत्नी को सारी से गले में फंदा लगाकर हत्या कर दिया और फरार हो गया घटना के बाद जब बच्चा रोने लगा तो उसके आवाज सुनकर परिजन उठा तो देखा रवीना घर के छत से फंदे में झूल रही थी इसकी सूचना स्थानीय लोग और पुलिस को दी गई घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना घटनास्थल पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेकर पूरी मामले को जांच में जुट गई है।
बाइट:- रामचंद्र साहनी दादा
बाइट:-भुनेश्वर साहनी चाचा

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें