कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
83.430 लीटर देशी व विदेशी शराब के साथ कैमूर पुलिस ने दो महिला समेत तीन तस्करों को किया गिरफ्तार
83.430 लीटर देशी व विदेशी शराब के साथ दो महिला समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। कैमूर पुलिस ने जिले के विभिन्न जगहों से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने 83.430 लीटर शराब बरामद किया। गिरफ्तारी के बाद सभी तस्करों को पुलिस द्वारा थाना ले जाया गया। जहां मेडिकल जांच के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कैमूर पुलिस ने जिन तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। उसमें जूली देवी पति लाल सहनी पटना सिटी नाला पर मछुआटोली चौक थाना पटना, मीना देवी पति स्व मल्ली चौधरी पटना सिटी मछुआ टोली चौक थाना और शौकीर खान पिता जब्बार खान ग्राम अखनी़ नुआंव शामिल है। इस दौरान पुलिस ने एट पीएम अंग्रेजी शराब प्रत्येक 180 एमएल के 270 बोतल, रॉयल स्टेज अंग्रेजी शराब प्रत्येक 750 एमएल के 13 बोतल और किंग फिशन सुपीरियर स्ट्रॉंग बियर 500 एमएल के 48 बोतल और ऑफििसर च्वाइस अंग्रेजी शराब 180 एमएल के छह बोतल शराब बरामद है। इस तरह कुल 83.430 लीटर शराब बरामद किया गया।




