रिपोर्ट – संतोष तिवारी!
बिहार के मुजफ्फरपुर में चार दिन के अंदर पुलिस ने इंडियन राय हत्याकांड का किया खुलासा…… हत्याकांड में संलिप्त तीन शातिर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार….. मास्टरमाइंड अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर…… पुलिस ने किया दावा पकड़े गए अपराधियों की निशानदेही पर मास्टरमाइंड को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा…… जमीन के खरीद फरोख्त को लेकर आपसी वर्चस्व की लड़ाई में इंडियन की कर दी गई हत्या…… पकड़े गए अपराधियों का अपराध कर क्षेत्र में पुराना रिकार्ड रहा है इनलोगों के विरुद्ध कई थाने में आपराधिक मामला दर्ज है……. आपको बता दें कि अपराधियों ने इंडियन राय को रविवार को गोलियों से भूनकर उसकी हत्या उसके घर पर कर दिया था…… हत्या का पूरी वारदात CCTV मे भी कैद हो गया था…… घटना की जानकारी देते हुए नगर डीएसपी राघव दयाल ने बताया कि कि सदर थाना क्षेत्र के कच्ची पक्की में अपराधियों ने घर पर गोली मार दिया इलाज के लिए इंडियन को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया…… इसी मामले अपराधियों को पकड़ने के लिए एक टीम गठित किया गया था….. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्याकांड में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिए है….. तीनों ने इंडियन की हत्या करने की बात को स्वीकार किया है….. तीनों अपराधियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है….. तीनों गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर इस कांड के मास्टरमाइंड को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा……
बाइट-: राघव दयाल —– टाउन डीएसपी




