रिपोर्ट : आदित्यानंद आर्य
सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर पुलिस ने अपहरण के महज 12 घंटे के भीतर अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद करने के साथ ही मामले में चार अपहरकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है ।रुन्नीसैदपुर थाना पुलिस ने बच्चे की बरामदगी को लेकर स्पेशल टीम का गठन किया था जिसके द्वारा सीतामढ़ी के पुपरी थाना क्षेत्र के भिट्ठा गांव से एक कमरे में बंद करके रखे बच्चे को बरामद कर लिया ।सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर थाना के मेहसौल से बालू गिट्टी कारोबारी जगनारायण राय के 12 वर्षीय पुत्र शैलेंद्र कुमार का अपहरण कर लिया था ।और अपहृत के पिता से सेल फोन के जरिए 5 लाख की रंगदारी की मांग की गई ।पुलिस ने इस मामले में जब पड़ताल शुरू की तक कारोबारी जगनरायण राय का पड़ोसी ही इस पूरे वारदात का साजिसकर्ता निकला ।पुलिस ने अपहृत के पड़ोसी चंदन कुमार को हिरासत लिया ।जिसके निशानदेही पर पुलिस ने पुपरी थाना के भिट्ठा गांव में छापेमारी करके न सिर्फ बच्चे को बरामद किया बल्कि इस मामले में चार अपराधी को गिरफ्तार किया है ।गिरफ्तार अपराधी चंदन कुमार ,सरोज कुमार ,देवेंद्र कुमार और श्याम कुमार को जेल भेज दिया है । कम समय में पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से एक बड़े अपहरण गिरोह का पर्दाफाश हुआ है ।
बाइट ..सुबोध कुमार ,सदर डीएसपी, सीतामढ़ी




