संसद भवन का उद्घाटन पीएम करेंगे तो राजद करेगी समारोह का बहिष्कार – सांसद मनोज झा!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

28 मई को ने संसद भवन का उद्घाटन होना है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस भवन का उद्घाटन करेंगे उद्घाटन से पहले तमाम विपक्षी दलों के नेताओं ने सवाल उठाए हैं और उद्घाटन सत्र का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है आरजेडी के राजसभा सांसद मनोज झा ने कहा संसद भवन संवैधानिक प्रक्रिया के अनुरूप आता है और इसका उद्घाटन महामहिम राष्ट्रपति महोदय के माध्यम से कराना चाहिए सभी विपक्ष के नेताओं ने प्रधानमंत्री को सुझाव दी लेकिन प्रधानमंत्री ने किसी भी विपक्ष के नेताओं अब आप पर अमल नहीं किया वह सिर्फ अपने ही मन की सुनते हैं इसलिए सभी विपक्षी दलों ने फैसला लिया है कि हम लोग इस उद्घाटन सत्र में नहीं जाएंगे।

वहीं दिल्ली से पटना पहुंचे तेजस्वी यादव ने भी साफ कर दिया कि आरजेडी नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में नहीं जाएगी।

वहीं जेडीयू ने भी प्रधानमंत्री द्वारा नए संसद भवन उद्घाटन समारोह को लेकर सवाल खड़ा किया है जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि देश में अभिनय संसद भवन की आवश्यकता नहीं थी देश जब कोविड काल से गुजर रहा था तब प्रधानमंत्री इस तरह का फैसला लिया जो कहीं से भी उचित नहीं था। संसद भवन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री सिर्फ राजनीति कर रहे हैं इसलिए उद्घाटन समारोह में जेडीयू भाग नहीं लेगा।

बाइट:-मनोज झा राज्यसभा सांसद आरजेडी

बाइट:- नीरज कुमार मुख्य प्रवक्ता जेडीयू

Join us on:

Leave a Comment