प्रत्येक शनिवार को होने वाले भू विवाद संबंधी मामलों को भू समाधान पोर्टल पर अपलोड करने का आदेश

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

मंगलवार को मुख्य सचिव बिहार के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भू-समाधान पोर्टल से संबंधित समीक्षात्मक बैठक जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में की गई और आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में मुख्य सचिव द्वारा सभी अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्षों को थाना स्तर पर प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाले भू विवाद संबंधी मामलों को भू समाधान पोर्टल पर अपलोड करने एवं लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। वहीं मुख्य सचिव महोदय द्वारा राजस्व न्यायालयों में भू विवाद से संबंधित लंबित वादों के त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। वहीं मुख्य सचिव महोदय द्वारा मापी विवाद में मापी कराते हुए दोनों पक्षों को मापी संबंधी प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही बैठक में अति संवेदनशील मामले एवं अतिक्रमण संबंधी मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर जिला पदाधिकारी द्वारा मुख्य सचिव महोदय से प्राप्त निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

Join us on:

Leave a Comment