प्रशान्त कुमार/नेहा कुमारी
बेगुसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सुग्गा गांव में खगड़िया रेल थाना कांड संख्या 23/23 के रेलवे लूट कांड मामले में फरार चल रहे सुग्गा गांव निवासी संजीत महतो के पुत्र मनीष कुमार महतो के घर पर बखरी थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार सिंह के नेतृत्व में आरोपी के घर पर डंका बजाकर इश्तेहार चिपकाया गया । जानकारी देते हुए बेगूसराय जिले के बखरी थानाध्यक्ष ने बताया कि माननीय न्यायालय के आदेश पर रेल थानाध्यक्ष सह कांड के अनुसंधानकर्ता सुदामा प्रसाद सिंह के द्वारा दिये गए आवेदन के आलोक में फरार चल रहे अभियुक्त के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया है । मौके पर
एएसआई रवीन्द्र प्रसाद एवं खगड़िया रेल पुलिस बल मौजूद थे ।




