हर्ष फायरिंग के दौरान 14 वर्षीय किशोर को लगी गोली, मौके पर ही मौत!

SHARE:

रिपोर्ट – पंकज कुमार!

जहानाबाद में शुक्रवार की रात तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान एक 14 वर्षीय किशोर को गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के घोसी थाना क्षेत्र के थल्लूबिगहा गांव की है। मृतक की पहचान थल्लूबिगहा गांव निवासी सुचित यादव के 14 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार के रूप में की गई है। वही घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है‌। परिजनों ने बताया कि थल्लूबिगहा गांव के रहने वाले मिथलेश यादव यहां तिलक समारोह था। जहाँ बाल बालाओ का डांस कार्यक्रम था। डांस कार्यक्रम के दौरान उक्त गांव निवासी प्रियांशु कुमार हाथ मे हथियार लिए मच पर चढ़ गया और हर्ष फायरिंग करने लगा। इसी दौरान पास में बैठे अंकुश जे पेट मे गोली लग गयी। जिससे घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।बताया जा रहा है कि युवक द्वारा तीन राउंड गोलियां चलाई गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मृतक के परिजन गांव के युवक प्रियांशु कुमार पर हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दिया है।
Byte – विनोद कुमार,मृतक के चाचा
गुलशन यादव, परिजन
मृतक के भाई

Join us on:

Leave a Comment