रवि शंकर शर्मा!
मोकामा में नाबालिग छात्रा का शव बरामद होते ही हंगामा शुरू हो गया, प्राप्त जानकारी के अनुसार,पिता को खेत में खाना पहुंचाने गई नाबालिक इंटर की छात्रा उषा कुमारी का मिला शव, शव बरामद होते ही मचा बवाल, NH 31 जाम कर लोगो का हंगामा!
मोकामा थाना क्षेत्र के शिवनार गांव के निवासी तारणी महतो की पुत्री पिता को खेत खाना पहुंचाने गई, और लापता हो गई,जिसके बाद परिजनों द्वारा खोज बिन की गई,जिसके उपरांत बालिका उषा कुमारी का शव रेल पुलिस द्वारा रेल पटरी से बरामद किया गया ,घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। शव बरामद होने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शिवनार गांव में NH 31 को जाम कर बवाल काटा। मौके पर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा पहुंचे और सरकार के ऊपर जम कर हमला किया!
बाइट– विजय सिन्हा, नेता प्रतिपक्ष!
बाइट_ मृतक के भाई




