रिपोर्ट – संतोष तिवारी!
बिहार के समस्तीपुर स्टेशन पर लगे बाइक में सिकड़ी लगाकर पांच सौ रुपए वसूलने के वायरल वीडियो मामले में दोषी होम गार्ड जवान के विरुद्ध कारवाई की गयी है। फिलहाल दोषी गृहरक्षक नंद किशोर राय को तत्काल प्रभाव से अनुबंधन रद्द करते हुए आजीवन पुलिस ड्यूटी से मुक्त करने की कारवाई मुजफ्फरपुर रेल एसपी डॉ. कुमार आशिष ने की है। साथ ही इस मामले में समस्तीपुर रेल थानाध्यक्ष से भी जवाबतलब किया गया है। उक्त जानकारी रेल एसपी के द्वारा दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा था। जिसमें समस्तीपुर स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में खड़ी एक बाइक में पुलिस कर्मी के द्वारा सिकड़ी लगा दी गयी। जिसमें आईआरसीटीसी के काउंटर पर सिकड़ी खोलने के एवज में पांच सौ रुपए लेते दिखायी दे रहा है। इसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही रेल एसपी ने मुजफ्फरपुर मुख्यालय डीएसपी को मामले की जांच करने का आदेश दिया था जिसके बाद बड़ी कारवाई करते हुए होम गार्ड जवान को नौकरी से निलंबित कर दिया जबकि समस्तीपुर रेल जीआरपी एसएचओ से इस पूरे मामले में शोक कोज मांगा.
बाइट:- मुजफ्फरपुर रेल एसपी/डॉ कुमार आशीष




