भागलपुरी जर्दालू आम निर्यात को लेकर कार्यशाला का आयोजन!

SHARE:

भागलपुर/ निभाष मोदी

बेहतर उत्पादन मार्केटिंग व पैकेजिंग को लेकर किसानों को दिए गए कई टिप्स

भागलपुर ।जल्द ही भागलपुर को मैंगो सिटी के नाम से भी जाना जाएगा क्योंकि यहां के जर्दालू आम को जीआई टैग मिल चुका है और आम के सीजन में भागलपुर की चर्चा भला नहीं हो यह कैसे हो सकती है, गौरतलब हो कि भागलपुरी जर्दालू आम सिर्फ भागलपुर ही नहीं अपने देश से विदेशों तक अपनी मिठास और सुगंध से चर्चा में रहता है, यह आम सुगंधित और सुपाच्य होता है।

भागलपुरी जर्दालू आम का स्वाद भागलपुरवासी तो चखते ही हैं इसके अलावा यह सौगात के रूप में महामहिम राष्ट्रपति प्रधानमंत्री गृहमंत्री सभी राज्यों के मुख्यमंत्री राज्यपाल से लेकर कई नेताओं को भेंट दी जाती है, इसी बावत आज भागलपुर के समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) के द्वारा एक दिवसीय जर्दालू आम विपणन ( निर्यात) कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता भागलपुर के जिला अधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने किया वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय भारत सरकार वाराणसी के क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तर प्रदेश उत्तराखंड बिहार एपिडा के डॉक्टर सी वी सिंह मौजूद थे, इस एक दिवसीय कार्यशाला में दर्जनों पदाधिकारी व कर्मी भी इसका लाभ लेने के लिए समीक्षा भवन में मौजूद थे। इस एक दिवसीय कार्यशाला में मुख्य रूप से भागलपुरी जर्दालू आम का विपणन निर्यात किस तरह से सुलभता पूर्वक हो उस पर वार्ता की गई साथ ही उसके पैकेजिंग और सेल को लेकर वार्ता की गई जिससे किसान को भी उचित राशि मिले और लोगों तक भागलपुरी जर्दालू आम सहूलियत से अपने राज्य देश के अलावे विदेशों तक पहुंच सके।

वहीं जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि इस एक दिवसीय कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य था जर्दालू आम के किसान किस तरह बेहतर मार्केटिंग कर सके बेहतर ढंग से पैकेजिंग कर सके और किस तरह बेहतर ढंग से उसका उत्पादन कर सके, इस पर बाहर से आए हुए वैज्ञानिकों व एक्सपर्ट द्वारा कई टिप्स दिए गए हैं उम्मीद है हर साल से बेहतर इस साल किसानों की आमदनी रहेगी बहुत जल्द भागलपुर जर्दालू आम को अपने जिले से विदेशों तक भेजा जाएगा और सौगात के तौर पर महामहिम राष्ट्रपति प्रधानमंत्री के अलावा कई नेताओं को भी यह आम भेजा जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें