विजन एजेंडा बिहार 2025 कार्यक्रम में मधेपुरा पहुँचे राजीव प्रताप रुढ़ी को जाप ने दिखाया कला झंडा!

SHARE:

रिपोट-राजीव रंजन ।

मधेपुरा पहुंचे पूर्व कैंद्रीय मंत्री सह सारण सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी, टाउन हॉल में विजन एजेंडा बिहार 2025 कार्यक्रम में लिया भाग, सांसद के आगमन पर जाप कार्यकर्ताओं ने दिखाया काला झंडा दिखाया!

आज मधेपुरा पहुंचे सारण सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी,मधेपुरा जिला मुख्यालय स्थित नगर भवन में पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूड़ी अपने विजन बिहार एजेंडा 2025 कार्यक्रम में लिया भाग. बता दें कि इस दौरान कार्यक्रम स्थल के रास्ते में जाप कार्यकर्ताओं ने काला झंडा दिखा कर एंबुलेंस चोर के नारे भी लगाए…वहीं सांसद के काफिले में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने नारेबाजी करने वाले को पकड़ने के लिए खदेड़ा तो वे लोग भाग निकले..इस दौरान जाप नेताओं ने बताया कि कोरोना जेसे प्रलयकारी महामारी के समय लोग मर रहे थे, बिहार के गरीब लोग एंबुलेस के अभाव में अपने बीमार परिजनो को अस्पताल तक नहीं ले जा पा रहे थे…. लाश को साइकिल और गोद में उठाने पर मजबूर थे.. पूरा बिहार एंबुलेस के लिए त्राहिमाम कर रहा था लेकिन भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूड़ी के द्वारा तीस से ज्यादा एंबुलेंस छुपाकर अपने घर में रखा था….जिसका खुलासा पूर्व सांसद पप्पू यादव ने किया था…. वहीं कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने राजीव प्रताप रूडी का चांदी का मुकुट और मखाना का माला पहना कर स्वागत किया…. कार्यक्रम के शुरुवात में विजन 2025 पर बनी डॉक्यूमेंट को प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया..वहीं लोगों को संबोधित करते हुए सांसद श्री रूढ़ी ने कहा कि आज बिहार देश का सबसे गरीब राज्य है, लेकिन यहां के मेहनती लोग पलायन कर के देश का निर्माण कर रहे हैं…. यदि इस श्रम का उपयोग सही से होता तो आज बिहार देश का विकसित राज कहलाता….. उन्होंने कहा कि बिहार के नेता पिछड़ा को अगड़ा नहीं अति पिछड़ा बनाने का नीति बनाते हैं…. बिहार के पिछड़ेपन के लिए जो लोग जिम्मेवार है वो लोग आज भी बिहार को बर्बाद कर रहे है….. देश में सबसे ज्यादा गरीबी से मरने वाले लोग बिहार के होते हैं और बिहार में भी मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, पूर्णियां, किशनगंज आदि जिले के लोग होते हैं .साथ हीं उन्होंने कहा आप 500 किलोमीटर का बिहार में सफर कर लीजिए लेकिन आपको एक भी फैक्ट्री नहीं मिलेगी यहां के नेताओं ने एक फैक्ट्री जरूर बना दिया है और वो फैक्ट्री है मजदूर फैक्ट्री. पूर्व मंत्री सह सारण सांसद श्री रूढ़ी ने अपने संबोधन भाषण में जाप सुप्रीमो पप्पू यादव का नाम लिए बिना कहा कि मधेपुरा के तथाकथित कुछ लोग है जो अपने यहां राजनैतिक कैरियर बर्बाद कर विधान सभा चुनाव भी नहीं जीत पाते हैं और छपरा जाकर मेरे पीछे पड़े रहते हैं मेरा विरोध करते हैं मैं कहता हूं राजीव प्रताप रूढ़ी के पीछे मत पड़ो नहीं तो एक शाल के लिए अंदर चले जाओगे और पीड़ा होगी. हालांकि सारण सांसद श्री रूढ़ी से जब पत्रकारों ने सवाल किया इस पिछड़ेपन के लिए क्या केंद्र सरकार जिम्मेदार नहीं है… तो वे सवाल को टाल कर आगे बढ़ते हुए कहा कि इन सवाल का भी जनाब ढूंढा जाएगा.जरा आप भी सुनिए क्या कुछ कह गए श्री रूढ़ी. बाइट: राम प्रवेश कुमार, जाप नेता बाइट: राजीव प्रताप रूड़ी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्पीच बाइट: राजीव प्रताप रूढ़ी.

Join us on:

Leave a Comment