बेगूसराय में वीआईपी पार्टी की विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न।

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगुसराय जिले के छौराही प्रखंड क्षेत्र के इजराह गांव में डॉ अरविंद कुमार सिंह आवास पर चेरिया बरियारपुर विधानसभा स्तरीय बैठक वीआईपी पार्टी के जिला अध्यक्ष जयजय राम सहनी की अध्यक्षता में किया गया। जबकी संचालन पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष हीरा साहनी ने किया। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि मेरी पार्टी विकासशील पार्टी है हमेशा विकास की बात करती है और विकास करने वाले राजनीतिक दलों से सरोकार रखती है हमेशा जनता के हित की बातें करती है। उन्होंने कहा की बीआईपी का पार्टी के विस्तार के साथ-साथ गांव की ओर चलने का इरादा अपना लिया है गांव का विकास देश का विकास है। अभी तक राजनीतिक दल गांव के लोगों को अपना वोट लेकर केवल लॉलीपॉप दिखाने का काम किया है। हमारी पार्टी शोषित दलित एवं कमजोर वर्गों की आवाज बनकर उभरी है स्वास्थ्य शिक्षा बेरोजगारी एवं किसानों की समस्याओं पर पहली नजर होगी किसानों के विकास बेहतर शिक्षा ही देश को आगे बढ़ाने में काम करेगा। अपने कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान के लिए निर्देश दिया गया है युद्ध स्तर पर सदस्यता अभियान जारी है। 2024 के चुनावों की तैयारी हमारे आलाकमान पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के नेतृत्व में तीव्र गति से हो रहा है। अपने संबोधन में डॉक्टर ए के सिंह ने कहा कि हमारे क्षेत्र में उच्च शिक्षा की व्यवस्था नहीं है जीएनएम एएनएम एवं अन्य स्वास्थ्य विभाग से संबंधित शिक्षण संस्थान की स्थापना यहां के जनता के सहयोग से जल्द करने का प्रयास करूंगा जिससे यहां के गरीब मजदूर किसान के बच्चों को मुफ्त में उच्च शिक्षा प्राप्त हो सके और रोजगार पा सकेगा। मालपुर पंचायत के राजेंद्र दास नारायण पीपर के सीताराम पंडित भारतीय कम्युनिस्ट से विकासशील पार्टी में सदस्यता ग्रहण किया। कार्यक्रम में छात्र प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदन कुमार साहनी रंजीत निषाद महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुनीता कुमारी युवा जिला अध्यक्ष प्रदीप साहनी सूरज साहनी रवि शंकर कुमार राजीव पंडित रामजीवन साहनी मोहम्मद यासीन राम कुमार साहनी मोहम्मद भोला पिंटू साहनी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment