कड़ी धूप में बालू पर फंसे ई-रिक्शा में यात्री को बचाने के लिए संकटमोचन बने गजराज!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!

वैशाली। जिले में इन दिनों संकट मोचन गजराज जी महाराज का वीडियो शोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के निर्वाचन क्षेत्र राघोपुर की है जहां राघोपुर प्रखंड और जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली गंगा नदी पर बने पीपा पुल की एप्रोच सड़क से ई-रिक्शा पार कर रहा था। तभी एप्रोच सड़क पर बालू अत्यधिक होने के कारण ई-रिक्शा का चक्का फंसा गया और ई-रिक्शा में बैठे यात्री परेशान दिख रहे थे। इसी बीच संकटमोचन बनकर गजराज पहुंच गए और ई-रिक्शा को सूढ से धकेल कर बाहर निकाला।

गजराज के द्वारा ई-रिक्शा को सुड से धकेल कर बाहर निकालने का वीडियो किसी ने बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इधर वीडियो वायरल होने के बाद गजराज जी की क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है। बीते हुए कुछ महिने पहले भी एक और वीडियो गजराज का वायरल हुआ था। जो बाढ़ आ जाने के कारण राघोपुर रुस्तमपुर से कच्ची दरगाह जाने के क्रम में गंगा नदी में अधिक पानी बढ़ गई थी जिसके कारण गजराज रुस्तमपुर घाट पर फंसे हुए थे। जिन्हें अपने गंतव्य तक जाना था महावत ने बहादुर दिखाते हुए गजराज को गंगा नदी में उतार दी थी। गजराज ने अपने महावत के इशारे पर तकरीबन एक किलोमीटर नदी को तैरते हुए पार हुए थे जिसका वीडियो भी वायरल हुई थी।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें