रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार!
फाइनेन्स कम्पनी के कार्यालय से 20 हजार रु की लूट। चार हथियारबंद अपराधियो में कर्मियों को बंधक बनाकर घटना को दिया अंजाम।कोटवा ओवरब्रीज के समीप माइक्रो फाइनेंस के शाखा में हुई घटना। 30 मिनट से कर रहे थे रेकी। पुलिस की मौजूदगी के कारण नही हो सकी थी लूट। सीसीटीवी के आधार पर कोटवा थाना पुलिस जुटी जांच में। कार पर सवार होकर आये थे अपराधियों।
पुलिस के लाख चौकसी के बाद भी पूर्वी चम्पारण जिला में अपराधियों के हौसले कम नही हो रहे है। आज कोटवा में पुलिस के निकलते ही अपराधियो ने एक निजी फाइनेन्स कंपनी के कार्यालय पर धावा बोल दिया। कार पर सवार हथियारबंद चार अपराधियो में कार्यालय से 20 हजार रुपये लूट लिया है। दरअसल फाइनेन्स कंपनी के कार्यालय में आधा घंटा पहले कोटवा थाना पुलिस ने जांच कर निकली थी। पुलिस की जांच के दौरान अपराधी रेकी कर रहे थे। पुलिस के निकलते ही अपराधियो ने धावा बोल कर 20 हजार रुपये लूट लिया है। घटना कोटवा ओवरब्रिज के समीप एनएच 27 के किनारे घटित हुई है। पुलिस के जांच के समय फाइनेन्स कंपनी से ढाई लाख रुपये बैंक में जमा करने को भेजा गया था। जो सुरक्षित बच गया। पुलिस के जांच के बाद किसी ग्राहक ने 20 हजार रुपये जमा कार्य था। जिसे अपराधियो ने लूट लिया है। अपराधियो की रेकी और घटना को अंजाम देने की पूरी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। चार की संख्या में अपराधी आल्टो कार से कार्यालय में पहुंचे थे। घटना के तत्काल बाद कोटवा था पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। पुलिस सीसीटीवी को खंगाल रही है। कंपनी की कैशियर सुरज सिंह ने बताया कि पॉलिस के जाने के बाद कार से अपराधी पहुंचे को सभी को बंधक बनाकर लूटपाट किया। मेरे दो हजार रुपये और मोबाइल के साथ साथ कंपनी के करीब 18 हजार रुपये लेकर भाग निकले है। BYTE :सुराज सिंह, कैशियर, फाइनेन्स कंपनी




