मोतिहारी डकैती की घटना के अंजाम देने पूर्व 11 बदमाश गिरफ्तार,हथियार व कारतूस बरामद।

SHARE:

धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट :-

मोतिहारी डकैती की घटना के अंजाम देने पूर्व पुलिस ने 11 अपराधियो को किया गिरफ्तार,हथियार व गोली बरामद।
मोतिहारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है ।मोतिहारी पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे 11 अपराधियो को गिरफ्तार किया है।पुलिस करवाई से क्षेत्र में बड़ी डकैती की घटना होने से टली ।मोतिहारी एसपी के निर्देश पर गठित एसआईटी ने हरसिद्धि के भादा नहर के पास करवाई किया है ।अरेराज डीएसपी के नेतृत्व में करवाई हुई है।

मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सोमवार को गुप्त सूचना मिली थी कि हरसिद्धि थाना क्षेत्र के भादा पुल नहर के पास कुछ अपराधी देखे गए है ।एसपी ने अरेराज डीएसपी रंजन कुमार के नेतृत्व में हरसिद्धि एचएचओ विक्रांत कुमार सिंह सहित पुलिस बल के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया।गठित एसआईटी टीम ने सूचना संकलन करते हुए वैज्ञानिक तरीके से 11 अपराधियो को 4 देशी कट्टा,13 जिंदा कारतूस,4 मोबाइल व 2 बाइक के साथ गिरफ्तार किया है।
बाइट :—- कांतेश कुमार मिश्र,एसपी।

Join us on:

Leave a Comment