राजद सुप्रीमो के 74वें जन्मदिन पर गरीब निस्सहायों को कराया गया भोजन!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: अनिल शर्मा

नवादा।राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद यादव जी का 74 वां जन्मदिन सामाजिक न्याय सम्मान दिवस के रूप में नवादा जिला राष्ट्रीय जनता दल के विभिन्न प्रखंडों में मनाया गया इस जन्मदिन के अवसर पर नवादा विधानसभा के विधायिका श्रीमती विभा देवी के देखरेख में जिला अध्यक्ष महेंद्र यादव जी के नेतृत्व में राजद कार्यालय नवादा में गरीब वंचित एवं असहाय लोगों को भोजन कराया गया इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नवादा विधायक विभा देवी ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता आज के जन्म दिवस पर संकल्प ले सामाजिक न्याय एवं वंचित लोगों को हर संभव मदद करेंगे तभी लालू जी का सामाजिक न्याय की भावना साकार हो सकेगी।
इस अवसर पर पत्रकारों को जानकारी देते हुए विभा देवी बिहार सरकार से मांग की है कि वित्तीय वर्ष 2021- 22 में मुख्यमंत्री विकास योजना के अंतर्गत विधायकों को आवंटित 2 करोड़ राज्य सरकार के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग पटना द्वारा गठित कोविड-19 आवंटित राशि में किया गया है उक्त दो करोड़ रुपए की राशि से मरीजों की समुचित चिकित्सा हेतु मेरे विधानसभा नवादा 237 के निम्नलिखित अस्पतालों में जीवन रक्षक चिकित्सा उपकरण नियमानुसार क्रय कर अतिशीघ्र आपूर्ति की जाए।
अस्पतालों एवं उपकरणों की सूची निम्नवत है
क्रम संख्या (1)
सदर अस्पताल नवादा
चिकित्सा उपकरण एवं अन्य सामग्री का नाम

  1. अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन एक अदद
  2. अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन एक अदद
  3. एंबुलेंस 407 एक अदद
    क्रम संख्या 2.
    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारदीगंज
    चिकित्सा उपकरण एवं अन्य सामग्री का नाम
  4. अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन एक अदद
  5. एंबुलेंस 407 एक अदद
  6. बेड पूरा सेट 30 अदद
    क्रम संख्या 03
    अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य पथरा इंग्लिश नवादा
  7. एंबुलेंस 407 एक अदद

कार्यक्रम में
राजद जिला अध्यक्ष महेंद्र यादव ,वरीय उपाध्यक्ष अनिल प्रसाद सिंह, प्रिंस तमन्ना ,वाल्मीकि प्रसाद यादव, जिला प्रवक्ता नंद किशोर बाजपेई, प्रधान महासचिव शशि भूषण शर्मा , रविंदर यादव, तरुण राजवंशी, विजय चौधरी, नवादा प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव , विक्रम यादव, मनोज कुमार ,तारीख हसन उर्फ सुगन, महफूज आलम, मदन यादव, नगर अध्यक्ष मोहम्मद कैसर आलम ,अजय यादव, राजेंद्र यादव ,उमेश चौधरी आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें